Rashtriya Poshan Maha Aabhiyaan 2023: भारत सरकार द्वारा महिला तथा बच्चों के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें से एक राष्ट्रीय पोषण माह अभियान भी है।
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान 2023 की पांचवी वर्षगांठ मनाई जा रही है जिसके तहत पांचवी राष्ट्रीय पोषण अभियान की थीम “देवी और स्वास्थ्य” तथा “बच्चों और शिक्षा” से संबंधित है।
भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय पोषण माह से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि इस साल राष्ट्रीय पोषण माह को ग्राम पंचायत की सहायता से ग्रामीण स्तर पर “पोषण पंचायत” को शुरू करना है।
यह भी पढ़ें: ESIC Professor Recruitment 2023: Professor और अन्य पदों के लिए के लिए निकाली गई बंपर, भर्ती यहां से करें आवेदन
राष्ट्रीय पोषण अभियान या पंचायत पोषण अभियान 2023 का उद्देश्य
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री स्मृति ईरानी ने यह जानकारी दी है कि इस बार पोषण माह को ग्राम पंचायत के द्वारा ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जाएगा जिसके तहत “पोषण पंचायत अभियान” के नाम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
राष्ट्रीय पोषण अभियान का उद्देश्य सतत् पोषण माह के दौरान ग्रामीण स्तर पर मौजूद गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिलाएं तथा 6 साल से कम उम्र के बच्चों वाली महिलाओं आदि को शारीरिक भरण पोषण तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना है
राष्ट्रीय पोषण माह के बारे में जानकारी
कार्यक्रम का नाम | Rashtriya Poshan Maah |
संबंधित अभियान | पोषण अभियान |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
कार्यक्रम शुरू किया गया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
ताकि वह सतत पोषण महीने के दौरान शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहें एवं अपना तथा शिशु का विकास कर पाए। इसके लिए पोषण पंचायत समिति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम परिचारकों से संपर्क करके उन्हें इस काम पर लगाएगी।
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान 2023 के लाभ
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान 2023 के तहत महिलाओं को निम्नलिखित फायदा होगा-:
यह भी पढ़ें: UP TGT PGT EXAM DATE 2023: यूपी टीजीटी और पीजीटी एग्जाम डेट को लेकर आई एक बड़ी और बुरी खबर
- ग्रामीण स्तर पर मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सतत पोषण विकास के तहत गर्भवती महिलाओं संपन्न कराने वाली महिलाओं तथा 6 साल से कम उम्र के बच्चे की मां को शारीरिक तथा मानसिक रूप से भरण-पोषण से संबंधित जानकारी देगी तथा ऐसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तथा कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा इस कार्य के लिए अतिरिक्त ₹500 प्रदान किए जाएंगे।
- वहीं दूसरी तरफ ग्राम स्तर पर मौजूद आंगनबाड़ी तथा खाद्य केंद्रों से योग्य महिलाओं को खाद्य पदार्थों का भी वितरण किया जाएगा ताकि वह अपना भरण-पोषण सही से कर सके एवं नवजात शिशु की देखभाल कर सकें।
- आंगनवाड़ी में पढ़ रहे बच्चों के लिए तथा आसपास खिलौने बनाने वाले कारीगरों को रोजगार प्राप्त कराने के उद्देश्य से ग्रामीण स्तर पर खिलौने का स्टूडियो तैयार किया जाएगा जिससे बच्चों तथा अन्य कामगारों को मदद मिलेगी।
- गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बच्चों के पोषण से संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक किया जाएगा इसके लिए ग्रामीण स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे जिसमें महिलाएं भागीदारी ले और बढ़ चढ़कर अपने स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी को हासिल करें।