Domestic and Commercial Gas Cylinder Price:घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम

घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम

Domestic and Commercial Gas Cylinder Price Today

आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई किसी बड़ी मुश्किल से कम नहीं है। बड़े महानगरों में अब सिर्फ मकान किराए की मुसीबत नहीं बल्कि खाने-पीने के चलते भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है दरअसल कई बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं। इसके अलावा सिर्फ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ही नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं। होली पर गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को देखकर आम जनता में परेशानी का माहौल देखा जा रहा है। ‌ गैस कंपनियों ने होली के वक्त गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर होली के माहौल को फीका कर दिया है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से अब मिठाइयों तथा बाजार में मिलने वाली अन्य खाद्य चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।

14 किलो वाला गैस सिलेंडर का कीमत

LPG HP Gas Cylinder Price

बड़े महानगरों में 1 मार्च 2023 से घरेलू गैस सिलेंडर तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो चुका है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ गई है। करीब 8 महीने बाद घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। नई अपडेट के मुताबिक 14 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर का भाव अब ₹1053 से बढ़कर₹1103 हो गया है। इस दरम मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर का भाव 1052 रूपए से बढ़कर ₹1102 हो गया है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर का भाव 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गया है। ‌ चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर का भाव ₹1068 से बढ़कर 1118 रुपए हो गया है। बेंगलुरु में घरेलू गैस सिलेंडर का भाव 1105 रुपए हो गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर ताजा दाम

Commercial Gas Cylinder Price

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा उछाल आया है जिसके चलते अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹350 बढ़ गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर का ताजा भाव 1769 रुपए से बढ़कर ₹2119 हो गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ताजा भाव 1721 रुपए से बढ़कर 2071 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ताजा भाव 1780 रुपए से बढ़कर 2221 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ताजा भाव 1917 रुपए से बढ़कर 2268 रूपए हो गया है। ‌

उत्तर प्रदेश में महंगा नहीं हुआ गैस सिलेंडर

 1 मार्च 2023 से कई बड़ी गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडर के ताजा रेट को जारी कर दिया है लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी भी गैस सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है। जहां दिल्ली में गैस सिलेंडर ₹1053 से बढ़कर 1103 रुपए हो गया है तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिलेंडर अपने पुराने दाम₹1090 पर ही मिल रहा है। नोएडा में भी गैस सिलेंडर पुराने दाम 1050 रूपए पर ही मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के जयपुर, पटना में सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं जिसके चलते जयपुर में गैस

Related Post